AspirantsWay

UPSC CSE परीक्षा कब और किस तरह होती है?

एक UPSC अभ्यर्थी को जानकारी होनी चाहिए कि UPSC अपनी परीक्षाएं कब कब आयोजित करवाता है, नोटिफिकेशन कब आते हैं और CSE की सभी परीक्षाओं के मध्य कितना समय अंतराल मिलता है। इससे स्ट्रेटजी बनाना आसान हो जाता है।

UPSC परीक्षा कैलेंडर (Exam calender):

UPSC द्वारा Cse सहित कई परीक्षाएं आयोजित की जाती है जिनके लिए UPSC हर साल एक एग्जामिनेशन कैलेंडर जारी करता है जिसमें विभिन्न परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन तिथि व परीक्षा आयोजन तिथि शामिल होती है।

UPSC अपने परीक्षा कैलेंडर को लेकर काफी सख्त है। कैलेंडर में जो तारीखें तय होती हैं, आमतौर पर उसी दिन नोटिफिकेशन भी आते हैं और परीक्षाएँ भी होती हैं। बदलाव तभी होता है जब कोई बहुत बड़ी आपात स्थिति सामने आ जाए। जैसे कोविड लॉकडाउन के दौरान परीक्षाएँ कुछ महीनों के लिए टल गई थीं, और 2024 में राष्ट्रीय चुनावों के कारण भी तारीख को थोड़ा आगे खिसकाया था— वो भी सिर्फ 15 दिन।

डाउनलोड 2026 UPSC परीक्षाएं कैलेंडर ↗

सिविल सेवा परीक्षा नोटिफिकेशन एवं आवेदन समय (Cse Exam Notification and form apply timing):

Cse की परीक्षा के लिए सामान्यतः जनवरी में नोटिफिकेशन आता है और जनवरी - फरवरी में ही आवेदन ले लिए जाते हैं। आवेदन के लिए लगभग 15 दिन का समय मिलता है। सामान्यतः ये आवेदन समय बढ़ाया नहीं जाता। ये आवेदन केवल प्रारंभिक परीक्षा के लिए होता है। मुख्य लिखित परीक्षा के लिए आपको पुनः आवेदन करना होता है।

आवेदन के बाद प्रारंभिक परीक्षा UPSC कैलेंडर एवं नोटिफिकेशन में तय तिथि को आयोजित की जाती है। सामान्यतः 25 मई के आसपास रविवार को। प्रारंभिक परीक्षा (preliminary Exam/ prelims) के दोनों पेपर एक ही दिन देने होते हैं। प्रीलिम्स का परिणाम लगभग 15 दिन बाद आ जाता है। लगभग 15000 या वेकेंसी से 15 गुणा अभ्यर्थी ये परीक्षा पास करते हैं।

प्रारंभिक परीक्षा/ प्रीलिम्स के परिणाम के बाद कुछ दिन में UPSC मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन लेना शुरू कर देता है। केवल प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा का फॉर्म भर पाते हैं। इस फॉर्म को DAF 1 (Detailed Application Form) बोलते हैं। ये आवेदन सामान्यतः जून - जुलाई में लिया जाता है। प्रीलिम्स व मुख्य परीक्षा के मध्य लगभग 100 दिन का अंतराल रहता है।

Cse मुख्य परीक्षा/ मैंस सामान्यतः अगस्त - सितम्बर में आयोजित की जाती है। निबंध पेपर के अलावा एक दिन में दो पेपर देने होते हैं और सामान्यतः वैकल्पिक विषय से पहले 3-4 दिन का अंतराल मिलता है। अन्यथा सभी पेपर निरंतर 5 दिनों में हो जाते हैं। परीक्षा पूरी होने में अंतराल मिलाकर मुश्किल से 10 दिन लगते हैं।

मुख्य परीक्षा का परिणाम लगभग 2 महीनों में आ जाता है। सामान्यतः नवंबर में और साक्षात्कार (Interview) के लिए आवेदन भी नवंबर में ही शुरू हो जाते हैं। जी हां, आपको साक्षात्कार के लिए पुनः फॉर्म भरना होगा और इसे DAF 2 बोलते हैं। केवल मुख्य परीक्षा में पास अभ्यर्थी ही इंटरव्यू के लिए अप्लाई कर सकते हैं। लगभग 2000 या वेकेंसी से 2 गुणा अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में पास किया जाता है।

UPSC साक्षात्कार (Interview) का आयोजन सामान्यतः जनवरी से अप्रैल के मध्य किया जाता है।। साक्षात्कार खत्म होने के 5 - 7 दिन के अंदर ही अंतिम परिणाम जारी कर दिए जाते हैं। और ये परिणाम अगली प्रारंभिक परीक्षा से 5 से 10 दिन पहले ही आता है। इंटरव्यू के लिए इतना लंबा समय इसलिए लगता है क्योंकि सभी अभ्यर्थियों का इंटरव्यू UPSC चेयरमैन की मौजूदगी में बोर्ड द्वारा प्रत्यक्ष रूप से लिया जाता है। और प्रत्येक अभ्यर्थी को लगभग 30 मिनट का समय मिलता है।

सिविल सेवा परीक्षा पैटर्न एवं परीक्षा समय (exam pattern and timing):

अगर आपने UPSC नोटिफिकेशन पढ़ा है, Cse सिलेबस देखा है तो आपको पता होगा कि सिविल सेवा परीक्षा (Civil Service Examination) में 2 पेपर प्रारंभिक परीक्षा में और 9 पेपर मुख्य लिखित परीक्षा में देने होते हैं। उसके बाद प्रत्यक्ष साक्षात्कार होता है।

UPSC Cse पाठ्यक्रम (Syllabus) एवं विभिन्न पेपरों के लिए अंक वितरण ↗

विभिन्न पेपर की परीक्षाएं कब आयोजित होती है, कौनसा पेपर पहले होता है, किसी पेपर को अटेंड करने के लिए कितना समय मिलता है और विभिन्न पेपरों के मध्य कितना समय अंतराल मिलता है इत्यादि की जानकारी रखना बहुत जरूरी है।

प्रारंभिक परीक्षा पेपर एवं समय (prelims papers and timing)

UPSC Cse प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन सामान्यतः 25 मई के आसपास रविवार को होता है। इसमें दो पेपर देने होते हैं, एक सामान्य अध्ययन पेपर एवं दूसरा CSAT पेपर। दोनों ही पेपर की परीक्षा एक ही दिन आयोजित की जाती है। और दोनों पेपर में 2-2 घंटे का समय मिलता है। दोनों पेपर के मध्य 2 घंटे का अंतराल मिलता है।

मुख्य लिखित परीक्षा पैटर्न एवं समय (Mains exam pattern and timing)

Cse लिखित परीक्षा में 9 पेपर होते हैं और इस परीक्षा का आयोजन सामान्यतः अगस्त - सितम्बर में किया जाता है। निबंध पेपर के अलावा बाकी पेपर एक दिन में दो पेपर देने होते हैं। सामान्यतः पहला पेपर सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरा पेपर दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक। सभी पेपरों को 3- 3 घंटे का समय मिलता है। दोनों पेपरों के मध्य 2 घंटे का अंतराल मिलता है और 30 मिनट पहले प्रवेश बंद हो जाता है। केवल वैकल्पिक विषय से पहले 3- 4 दिन का अंतराल मिलता है और पूरी परीक्षा लगभग 10 दिन के अंदर संपूर्ण हो जाती है। इसका परिणाम 2 महीने बाद नवंबर में आता है।