AspirantsWay

UPSC CSE परीक्षा का पैटर्न, टाइमिंग और Pre–Mains–Interview के बीच गैप

इस पेज का उद्देश्य UPSC सिविल सेवा परीक्षा/CSE (Civil Services Examination) की विभिन्न परीक्षाओं का टाइमिंग और बीच में मिलने वाला गैप समय बताना है ताकि आप सटीक स्ट्रेटेजी बना सको।

UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली सभी परीक्षाओं के आवेदन-नोटिफिकेशन की तिथि तथा परीक्षा शेड्यूल की दिनांक UPSC द्वारा हर साल जारी कैलेंडर में दी जाती है।

UPSC परीक्षा कैलेंडर (Calender) क्या है?

UPSC, CSE के अलावा भी कई परीक्षाएं आयोजित करवाता है। अब UPSC हर साल बताता है कि इन परीक्षाओं के आवेदन नोटिफिकेशन कब निकलेंगे और प्रीलिम्स + मैंस परीक्षा कब होगी। इन सब की जानकारी एक PDF फाइल में बताता है जिसे UPSC परीक्षा कैलेंडर कहते हैं।

UPSC अपने द्वारा जारी तारीखों पर काफी सख्त है, सारा काम पूर्व निर्धारित तारीखों पर ही होता है। कुछ आपात परिस्थितियों को छोड़कर, जैसे कोविड लॉकडाउन के दौरान परीक्षाएँ कुछ महीनों के लिए टल गई थीं, और 2024 में राष्ट्रीय चुनावों के कारण भी तारीख को थोड़ा आगे खिसकाया था— वो भी सिर्फ 15 दिन।

CSE आवेदन नोटिफिकेशन कब आता है?

नोटिफिकेशन कैलेंडर में दी गई तारीख को सामान्यतः जनवरी में आता है और अगले लगभग 15 दिन में आवेदन फॉर्म भरे जाते हैं। ये आवेदन केवल प्रारंभिक परीक्षा के लिए होता है। मैंस के लिए प्रीलिम्स रिजल्ट के बाद पुनः आवेदन भरना होगा।।

CSE परीक्षा पैटर्न, टाइमिंग और गैप:

सिविल सेवा परीक्षा (Civil Service Examination) की प्रारंभिक परीक्षा में 2 पेपर और मुख्य लिखित परीक्षा में 9 पेपर देने होते हैं। उसके बाद प्रत्यक्ष साक्षात्कार होता है। ये परीक्षाएं कब कब होती है और उनके बीच में कितना समय अंतराल (Gap) मिलता है, चलो विस्तार से पढ़ते हैं।

प्रारंभिक परीक्षा (Prelims):

प्रारंभिक परीक्षा जनवरी में आवेदन के ~4 महीने बाद सामान्यतः मई के अंतिम सप्ताह को रविवार को आयोजित होती है। 2025 में 25 मई को हुई थी और 2026 में 24 मई को शेड्यूल है।

  • पेपर I: सामान्य अध्ययन (GS 1): पेपर अवधि 2 घंटा। सामान्यतः सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले, यानी सुबह 9:00 बजे परीक्षा केंद्र में प्रवेश बंद हो जाता है।
  • दोनों पेपर एक ही दिन होते हैं और बीच में 3 घंटे का समय(Gap) मिलता है।
  • पेपर II: CSAT: पेपर अवधि 2 घंटा। दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक। दोपहर 2:00 बजे, परीक्षा केंद्र में प्रवेश बंद हो जाता है।

प्रीलिम्स रिजल्ट लगभग 15 दिन में आ जाता है। जिसमें वेकेंसी से ~13 गुना यानि लगभग 13000 अभ्यर्थी मेरिट के आधार पर मुख्य परीक्षा लिखने के लिए पास होते हैं। (ध्यान रहे प्रिलिम्स के नंबर अंतिम मेरिट में नहीं जुड़ते।)

मुख्य लिखित परीक्षा :

प्रीलिम्स रिजल्ट के कुछ दिन में ही ~जून/जुलाई में मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन का नया नोटिफिकेशन आता है। इस आवेदन फॉर्म को DAF 1 (Detailed Application Form) कहा जाता है। यह लिखित परीक्षा, कैलेंडर में तय तारीख (सामान्यतः प्रीलिम्स परीक्षा से 100 दिन बाद अगस्त/सितंबर में) को आयोजित होती है।

    Cse मुख्य परीक्षा/ मैंस सामान्यतः अगस्त - सितम्बर में आयोजित की जाती है। निबंध पेपर के अलावा एक दिन में दो पेपर देने होते हैं और सामान्यतः वैकल्पिक विषय से पहले 3-4 दिन का अंतराल मिलता है। अन्यथा सभी पेपर निरंतर 5 दिनों में हो जाते हैं। परीक्षा पूरी होने में अंतराल मिलाकर मुश्किल से 10 दिन लगते हैं।

    मुख्य परीक्षा का परिणाम लगभग 2 महीनों में आ जाता है। सामान्यतः नवंबर में और साक्षात्कार (Interview) के लिए आवेदन भी नवंबर में ही शुरू हो जाते हैं। जी हां, आपको साक्षात्कार के लिए पुनः फॉर्म भरना होगा और इसे DAF 2 बोलते हैं। केवल मुख्य परीक्षा में पास अभ्यर्थी ही इंटरव्यू के लिए अप्लाई कर सकते हैं। लगभग 2000 या वेकेंसी से 2 गुणा अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में पास किया जाता है।

    UPSC साक्षात्कार (Interview) का आयोजन सामान्यतः जनवरी से अप्रैल के मध्य किया जाता है।। साक्षात्कार खत्म होने के 5 - 7 दिन के अंदर ही अंतिम परिणाम जारी कर दिए जाते हैं। और ये परिणाम अगली प्रारंभिक परीक्षा से 5 से 10 दिन पहले ही आता है। इंटरव्यू के लिए इतना लंबा समय इसलिए लगता है क्योंकि सभी अभ्यर्थियों का इंटरव्यू UPSC चेयरमैन की मौजूदगी में बोर्ड द्वारा प्रत्यक्ष रूप से लिया जाता है। और प्रत्येक अभ्यर्थी को लगभग 30 मिनट का समय मिलता है।

    सिविल सेवा परीक्षा पैटर्न एवं परीक्षा समय (exam pattern and timing):

    UPSC Cse पाठ्यक्रम (Syllabus) एवं विभिन्न पेपरों के लिए अंक वितरण ↗

    प्रारंभिक परीक्षा पेपर एवं समय (prelims papers and timing)

    मुख्य लिखित परीक्षा पैटर्न एवं समय (Mains exam pattern and timing)

    Cse लिखित परीक्षा में 9 पेपर होते हैं और इस परीक्षा का आयोजन सामान्यतः अगस्त - सितम्बर में किया जाता है। निबंध पेपर के अलावा बाकी पेपर एक दिन में दो पेपर देने होते हैं। सामान्यतः पहला पेपर सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरा पेपर दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक। सभी पेपरों को 3- 3 घंटे का समय मिलता है। दोनों पेपरों के मध्य 2 घंटे का अंतराल मिलता है और 30 मिनट पहले प्रवेश बंद हो जाता है। केवल वैकल्पिक विषय से पहले 3- 4 दिन का अंतराल मिलता है और पूरी परीक्षा लगभग 10 दिन के अंदर संपूर्ण हो जाती है। इसका परिणाम 2 महीने बाद नवंबर में आता है।