CSAT नोट्स कैसे बनाएं, CSAT तैयारी की स्ट्रेटेजी, टॉपर्स सम्पूर्ण रणनीति एवं टिप्स
UPSC CSAT (Civil Services Aptitude Test) भारतीय सिविल सेवा परीक्षा का एक भाग है। CSAT मुख्य रूप से एक स्क्रीनिंग टेस्ट होता है और इसका उद्देश्य उम्मीदवारों की बुनियादी मानसिक क्षमताओं और निर्णय लेने की क्षमता का मूल्यांकन करना होता है।
More about CSAT
- परीक्षा की संरचना: CSAT में कुल 80 प्रश्न होते हैं, जो 200 अंकों के होते हैं। यह परीक्षा एक ही पेपर में होती है और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं।
- विषय: इसमें गणित, लॉजिकल रीजनिंग, डेटा इंटरप्रिटेशन, और सामान्य मानसिक योग्यता से संबंधित प्रश्न होते हैं।
- समय: परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है।
- मूल्यांकन: यह परीक्षा केवल क्वालीफाइंग नेचर की होती है। इसका अंक मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं होता, लेकिन इसमें अच्छा प्रदर्शन करना (33% अंक) अनिवार्य है ताकि आप मुख्य परीक्षा के अगले चरण के लिए पात्र हो सकें।
CSAT की तैयारी कैसे करें, टॉपर्स रणनीति
- सिलेबस समझना : सबसे पहले सिलेबस को समझें कि UPSC CSAT में आपसे क्या चाहता है। इसी से पता चलेगा कि आपको CSAT में क्या क्या पढ़ना है। CSAT Syllabus↗
- PYQs विश्लेषण : सिलेबस समझने के बाद सबसे महत्वपूर्ण है सिलेबस में दिए गए टॉपिक का मतलब और महत्त्व समझना। मतलब कि किस टॉपिक से सबसे ज्यादा सवाल आते हैं और किस टाइप के आते हैं। इसके लीए आपको चाहिए कि आप पिछले वर्षों के पपरों (PYQ) को अच्छे से देखें और समझे कि आपको किन टॉपिक्स पर ज्यादा ध्यान देना है और उन्हें कितना कवर करना है।
- टॉपिक्स छांटना : UPSC ने सिलेब्स में ज्यादा विस्तार से टॉपिक्स नहीं बताएं है। इसलिए आपको पिछले वर्षों के पेपरों को विश्लेषित कर महत्वपूर्ण टॉपिक्स को स्वयं छांटना होगा।
- टॉपिक्स नोट्स : ऊपर बताया गया सारा तामजाम होने के बाद या टॉपिक छांटने तक के प्रक्रिया के बाद ही नोट्स बनाने की प्रक्रिया स्टार्ट होती है। अब आपको छांटे गए टॉपिक पर नोट्स बनाने हैं। नोट्स कैसे बनाने हैं की प्रक्रिया आगे बताई गई है।
- प्रत्येक प्रश्न टाइप : CSAT की सफलता में यह बहुत महत्त्वपूर्ण है कि आप आज तक UPSC ने जिस जिस टाइप के प्रश्न CSAT में पूछे हैं आप उन हर टाइप के प्रश्नों के हल जल्द से जल्द निकलने की ट्रिक्स तैयार रखें।
- परिच्छेद प्रैक्टिस : परिच्छेद दिखने में बहुत सामान्य दिखते हैं पर सरल नहीं है। परिच्छेद के लिए नोट्स बनाने की कोई जरूरत नहीं है बस स्टेंड रणनीति बना लीजिए। परिच्छेद के लिए अधिक से अधिक प्रैक्टिस ही की जा सकती है, हल करने की स्पीड बढ़ाई जा सकती है, किन परिच्छेद को छोड़ना है को तय किया जा सकता है।
- महत्त्वपूर्ण टॉपिक्स : CSAT में सबसे बड़ी समस्या समय की कमी है। आपने ऊपर जो टॉपिक्स छांटे थे वो CSAT में पूछे जाने वाले सारे टॉपिक्स थे। उनमें बहुत सारे ऐसे टॉपिक्स है जिनके हल निकालना तो आपको आता है पर वो टॉपिक बहुत ज्यादा समय लेते हैं, जैसे कि चक्रवृद्धि ब्याज, ज्यामितीय प्रश्न आदि। आपको चाहिए कि उन टॉपिक्स को अलग कर लें जिनके प्रश्न भी अच्छे खासे आते हैं और हल निकालने में समय भी कम लगता है। जैसे कि पासा, आकृति गणना, रिश्ते संबंधी और दिशा संबंधी प्रश्न आदि।
- मॉक टेस्ट : मॉक टेस्ट CSAT में सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। आपकी स्पीड, एक्युरेशी और रिवीजन सब मॉक टेस्ट के साथ ही होते हैं। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि आप मॉक टेस्ट किसी कोचिंग में जाकर ही दें, आप मार्केट से 30rs का मॉक टेस्ट खरीदकर, टाइमर लगाकर घर से भी दे सकते हैं।
CSAT नोट्स कैसे बनाएं
- सबसे पहले अच्छे से टॉपिक समझें।
- जब टॉपिक समक्ष आ जाए तब या साथ साथ पहले केवल रफ नोट्स बनाएं।
- रफ नोट्स बनाने के बाद PYQ प्रैक्टिस करें।
- केवल सांकेतिक नोट्स बनाएं।
- ट्रिक्स को अलग से नोट करें।
- हो सके तो टॉपर्स के नोट्स से ही नोट्स बनाएं। इससे आपको कंटेंट भी एक जगह मिल जाएगा और संक्षिप्त भी मिलेगा। इससे आपकी कई समस्याएं दूर हो जाएगी।
- दिशा संबंधी प्रश्न, रक्त संबंधी प्रश्न आदि टॉपिक्स के नोट्स में डायग्राम बनाएं, आपको रिवाइज करने में आसानी होगी।
- आकृति संबंधी, घड़ी संबंधी प्रश्नों में चित्र बनाएं और उनमें ट्रिक्स लिखे जिससे एग्जाम में आपको चीजें जल्दी याद आ जाएगी क्योंकि हमारा दिमाग चित्रों को जल्दी और लंबे समय तक याद रखता है।
- नोट्स में मुख्य बातें हाइलाइट करें जिससे रिवीजन में आसानी होगी।
- सबसे महत्त्वपूर्ण, नोट्स चाहे आप हस्तलिखित बनाएं या ऑनलाइन, उन्हें ऑनलाइन सेव करके जरूर रखें, क्योंकि एग्जाम के टाइम आप नोट्स को खोना अफोर्ड नहीं कर पाएंगे।
नोट्स बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा
- विस्तृत नोट्स कैसे बनाएं
- शॉर्ट नोट्स कैसे बनाएं
- NCERT नोट्स कैसे बनाएं
- किसी विषय की संपूर्ण तैयारी कैसे करें
CSAT परिच्छेद प्रश्नों के लिए रणनीति
- परिच्छेद को सावधानी से पढ़ें: सबसे पहले परिच्छेद को ध्यान से पढ़ें। पूरी तरह से समझने के लिए एक बार में पढ़ें और सुनिश्चित करें कि आप मुख्य बिंदुओं और मुद्दों को पहचान लें।
- मुख्य बिंदुओं की पहचान करें: परिच्छेद में मुख्य विचारों और बिंदुओं की पहचान करें। अक्सर परिच्छेद में मुख्य विचार पहले या आखिरी पंक्तियों में होता है।
- क्लू को ध्यान में रखें: प्रश्नों का उत्तर खोजने के लिए परिच्छेद में दिए गए संकेतों और क्लूज़ को ध्यान में रखें। यह आपको सही उत्तर की दिशा में मार्गदर्शन कर सकता है।
- पुनरावृत्ति से बचें: प्रश्नों के उत्तर ढूंढते समय, परिच्छेद के मुख्य बिंदुओं पर ध्यान दें और किसी भी तरह की पुनरावृत्ति या अप्रासंगिक विवरण से बचें।
- सारांश बनाने की आदत डालें: परिच्छेद पढ़ने के बाद, एक छोटा सा सारांश बनाएं। इससे आपको पूरी सामग्री की स्पष्ट समझ होगी और सवालों के उत्तर ढूंढने में आसानी होगी।
- कीवर्ड और फ्रेज़ का ध्यान रखें: परिच्छेद में कीवर्ड्स और फ्रेज़ पर ध्यान दें क्योंकि ये आपके प्रश्नों के उत्तर खोजने में मदद कर सकते हैं।
- अर्थ और संदर्भ को समझें: पाठ में प्रयुक्त शब्दों और वाक्यों के संदर्भ को समझें। कई बार, प्रश्न शब्दों के ठीक अर्थ को समझने की मांग करते हैं।
- सामान्य और विशेष जानकारी में भेद करें: सामान्य जानकारी और विशेष विवरण के बीच का अंतर समझें। प्रश्न अक्सर विशेष विवरण पर आधारित होते हैं।
- नोट्स बनाएं: परिच्छेद को पढ़ते समय महत्वपूर्ण बिंदुओं और तथ्यों को नोट करें। यह आपको सवालों का उत्तर देते समय मदद करेगा।
- प्रैक्टिस और समय प्रबंधन: नियमित प्रैक्टिस करें और समय प्रबंधन पर ध्यान दें। मॉक टेस्ट में समय की पाबंदी के साथ परिच्छेद आधारित प्रश्नों का हल करें।
CSAT नोट्स मेकिंग टिप्स
- ऑनलाइन टूल्स: Google Docs, Evernote, या Notion का उपयोग करें ताकि आपके नोट्स हर समय पहुंच में रहें और आप उन्हें आसानी से अपडेट कर सकें।
- सारणी और चार्ट: गणितीय अवधारणाओं को सरलता से समझाने के लिए सारणी और चार्ट बनाएं।
- सिंपल और स्पष्ट भाषा: अपने नोट्स को सरल और स्पष्ट भाषा में लिखें ताकि अध्ययन के दौरान कोई भ्रम न हो।
- स्व-समीक्षा प्रश्न: महत्वपूर्ण अवधारणाओं और समस्याओं के लिए स्व-समीक्षा प्रश्न शामिल करें।
- गणितीय सूत्रों और तकनीकों का सारांश: गणितीय सूत्रों और महत्वपूर्ण तकनीकों का सारांश बनाएं। यह आपको तेजी से समस्याओं को हल करने में मदद करेगा।
- प्रकार आधारित नोट्स बनाएं: प्रश्नों के प्रकार (जैसे गणितीय समस्याएँ, लॉजिकल रीज़निंग, डेटा इंटर्प्रिटेशन) के आधार पर नोट्स बनाएं। इससे आपको विभिन्न प्रकार की समस्याओं के लिए अलग-अलग समाधान ढूंढने में मदद मिलेगी।
- लॉजिकल रीज़निंग और पैटर्न पहचान: लॉजिकल रीज़निंग के विभिन्न प्रकार (जैसे डेडक्शन, इनडक्शन) और पैटर्न पहचान के अभ्यास के लिए नोट्स बनाएं।
- नोट्स को व्यवस्थित रखें: नोट्स को व्यवस्थित रखें ताकि आप उन्हें आसानी से संदर्भित कर सकें।
CSAT पर एस्पिरेंट्स के लिए टॉपर्स के कुछ सुझाव:
- संख्यात्मक क्षमता के लिए विशेष ध्यान दें: CSAT में संख्यात्मक क्षमता के प्रश्न महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए संख्यात्मक क्षमता के लिए विशेष ध्यान दें।
- प्रश्नों के पैटर्न को समझें: पुराने CSAT पेपरों में आए प्रश्नों का अध्ययन करें और प्रश्नों के पैटर्न को समझें।
- CSAT पेपर के लिए मानसिक तैयारी करें: CSAT पेपर के लिए मानसिक तैयारी करें और पेपर के दौरान शांत और ध्यान केंद्रित रखें。
- CSAT पेपर के लिए समय प्रबंधन की रणनीति बनाएं: CSAT पेपर के लिए समय प्रबंधन की रणनीति बनाएं और पेपर को समय पर हल करें。
- CSAT पेपर के लिए नकारात्मक अंकों को कम करने की रणनीति बनाएं: CSAT पेपर के लिए नकारात्मक अंकों को कम करने की रणनीति बनाएं और नकारात्मक अंकों से बचें。
- CSAT पेपर के लिए प्रश्नों के उत्तर की प्राथमिकता निर्धारित करें: CSAT पेपर के लिए प्रश्नों के उत्तर की प्राथमिकता निर्धारित करें और पेपर को समय पर हल करें。
FAQ: बार बार पूछे जाने वाले प्रश्न
1. CSAT में फेलियर का सबसे बड़ा कारण क्या है?
CSAT में फेलियर का सबसे बड़ा कारण अनप्रडिक्टेब पेपर का आना और समय प्रबंधन की समस्या है। प्रश्न बहुत जटिल आते हैं और एस्पिरेंट्स के पास केवल 2 घंटे का समय होता है इसलिए सारे प्रश्न अटेंड ही नहीं हो सकते उतने समय में। आपको केवल उन प्रश्नों को अटेंड करना है जिन्हे आप जल्द कर सको।
2. CSAT की तैयारी कब से शुरू करें?
आपको CSAT की तैयारी प्रीलिम्स के GS पेपर की तैयारी के साथ ही कर देनी चाहिए। क्योंकि लास्ट में आप पर प्रेसर बहुत ज्यादा होता है और उस समय आपको GS के लिए करेंट, रिपोर्ट्स, बजट, सर्वे आदि व रिवीजन पर ध्यान देना होता है इसलिए आप CSAT के लिए सुस्थी वाला समय नहीं निकाल पाते हैं। जबकि CSAT की तैयारी धैर्य के साथ ही हो सकती है।
3. क्या CSAT में रीजनिंग बाकी वन डे एग्जाम के जैसी ही आती है?
बिलकुल नहीं, बहुत सारे एस्पिरेंट्स जो वन डे एग्जाम में रीजनिंग पढ़े होते हैं वो CSAT को हल्के में ले लेते हैं और इसे लास्ट में तैयार करने के लिए छोड़ देते हैं, और यही गलती उनकी सबसे बड़ी गलती बन जाती है। CSAT में प्रश्न बहुत ही टाइम खाऊ होते हैं, जिनके लिए प्रेक्टिस की जरूरत रहती है।
4. क्या CSAT में अंग्रेजी आती है ?
नहीं, हिंदी माध्यम से CSAT की तैयारी करने वालों को इस मामले में निश्चिंत हो जाना चाहिए क्योंकि UPSC ने अब CSAT से अंग्रेजी को हटा दिया गया है। हालांकि कुछ कोचिंग संस्थान ने अभी भी अपनी जानकारी को अपडेट नहीं किया है पर upsc ने अंग्रेजी को CSAT से 2017 से पहले ही हटा दिया है।
5. क्या CSAT के प्रश्न मेरिट में जुड़ते हैं?
नहीं, csat के अंक प्रीलिम्स मेरिट में नहीं जुड़ते हैं इसे केवल पास करना होता है। csat में केवल 33% यानी 66.66 अंक लाने होते हैं।
6. क्या CSAT में नेगेटिव मार्किंग है?
हां, CSAT में नेगेटिव मार्किंग है, यह 1/3 है। मतलब की अगर आप 1 प्रश्न सही और 3 प्रश्न गलत करते हैं तो आपको न तो लाभ और न ही नुकसान होगा।
7. CSAT का पेपर पहले होता है या GS पेपर?
प्रीलिम्स में दो पेपर होते हैं एक GS का और एक CSAT का। GS पेपर पहले यानी सुबह होता है और CSAT पेपर शाम को होता है। दोनों पेपर एक ही दिन होते है। बीच में 2 घंटों का गैप रहता है।