AspirantsWay

UPSC CSE की तैयारी कैसे करें? सम्पूर्ण रणनीति गाइड

UPSC की तैयारी एक नजर में: इस पेज का सार!

इस पेज में UPSC Civil Services Examination (CSE) की तैयारी की पूरी रणनीति एक structured और practical रूप में समझाई गई है।

कंटेंट टेबल:

UPSC की तैयारी कैसे शुरू करें?

अगर आप UPSC की तैयारी शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह जानना ज़रूरी है कि UPSC CSE क्या है। कलेक्टर कैसे बनें, क्या पढ़ना है और टॉपर्स कौन-सी किताबें पढ़ने की सलाह देते हैं। और सबसे जरूरी कि कैसे पढ़ना है?— इन सारे सवालों के जवाब इन डेडिकेटेड पोस्ट्स में है:-


UPSC तैयारी में कैसे पढ़ना है? अप्रोच:

यदि आप UPSC के बारे में जानते हैं, आपने UPSC का नोटिफिकेशन पढ़ लिया है, सिलेबस समझ लिया है, किताबें खरीद ली है और सोच रहे हैं कि अब कहां से शुरू करें और कैसे पढ़ें तो आप सही जगह पर है। अगर "कितना पढ़ना है?" सवाल है तो उसका जवाब PYQ (Previous Year Questions) का विश्लेषण करने से मिलेगा, इसके बारे में भी गाइड करेंगे। चलो एक एक करकेे समझाते हैं:

1. फर्स्ट रीडिंग स्ट्रेटेजी:

पहली रीडिंग में आपका लक्ष्य ये जानना होना चाहिए कि CSE की किताबों में क्या क्या है। दूसरी रीडिंग में आपको मुख्य कंसेप्ट्स अच्छे से समझने है, पर उतना ही जिससे मैंस के पुराने प्रश्नपत्रों का विश्लेषण अच्छे से कर सको।

अब सवाल उठता है कि ऐसी रीडिंग का सही एवं फास्टेस्ट तरीका क्या हो? क्योंकि ये सवाल दिमाग में आते हैं कि कहीं आप ज्यादा समय तो नहीं लगा रहे? कुछ फालतू का कंटेंट तो नहीं पढ़ रहे। और फिर आपको नोट्स बनाने एवं आंसर राइटिंग की भी जल्दी रहती है। ऐसे अनेकों सवाल है जिनके जवाब संक्षिप्त में नहीं दे सकते, एक विस्तृत स्टेपवाइज रणनीति चाहिए और सौभाग्य से हमने बना रखी है 🙂👇

2. PYQ विश्लेषण अप्रोच:

प्रथम अध्ययन के साथ ही कई बार ये भी ख्याल आता है कि हमें पहले पुराने पेपरों (PYQ) की छानबीन कर लेनी चाहिए, और पता लगा लेना चाहिए कि किन विषयों या टॉपिक्स से UPSC ज्यादा अंकों के प्रश्न पूछता है और बार बार पूछता है। मैं तो कहूंगा ऐसा विश्लेषण कर लेना चाहिए ताकि आपको पता रहे कि कहां से कितना पढ़ना चाहिए — इसी को ही तो बोलते हैं "प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करना और महत्व के अनुसार विषय/टॉपिक्स छांटना और फिर उसी अनुपात में समय देना।"

3. विषय को सम्पूर्ण कवर करने की अप्रोच:

जब आप एक बार किताबों के अंदर से निकल चुके होते हैं, दूसरी बार मोटा मोटा देख चुके होते हैं, पुराने प्रश्नपत्रों का विश्लेषण कर चुके होते हैं तो अब आपको विषयों की संपूर्ण तैयारी करनी होती है और पूरा पेपर तैयार करना होता है।

4. तैयारी Subject-wise करें या Paper-wise?

एक मिनट रुकिए — “हमने अभी कहा था कि किसी विषय की संपूर्ण तैयारी करें और पूरा पेपर कवर करें”, लेकिन असलियत इतनी सरल नहीं होती। आमतौर पर अभ्यर्थी किसी पेपर को कवर करने के लिए सिलेबस उठाते हैं या विषय को कवर करने के लिए एक स्टैंडर्ड किताब उठाते हैं और शुरू से अंत तक पूरा कवर करने लग जाते हैं।

लेकिन जैसे ही आप पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करते हैं, आपको एहसास होता है कि आपकी पढ़ाई का एक बड़ा हिस्सा उन टॉपिक्स में जा रहा है जिनका UPSC में बहुत कम महत्व है। वहीं दूसरी तरफ, कई ऐसे महत्वपूर्ण टॉपिक्स भी छूट रहे होते हैं जिनसे UPSC बार-बार प्रश्न पूछता है और जिन्हें प्राथमिकता के साथ कवर किया जाना चाहिए था।

यहीं से एक नई उलझन शुरू होती है — तैयारी स्टैंडर्ड किताब के आधार पर विषयवार (Subject-wise) करें जहाँ किसी एक विषय पर टॉपर्स की सुझाई किताबें पढ़ ली या सिलेबस के आधार पर पेपरवाइज? जहां केवल सिलेबस में दिए कीवर्डस के अंतर्गत चीजें कवर की या पिछले वर्षों के प्रश्नों के आधार पर खुद का सिलेबस तैयार करके? जवाब है PYQ से कीवर्डस एवं टॉपिक्स छांटकर खुद का सब्जेक्ट वाइज सिलेबस बनाओ और फिर उसी रूपरेखा में तैयारी करो।

5. PYQ आधारित प्रैक्टिकल सिलेबस बनाना:

सिलेबस या किताबें केवल एक “ढांचा” देते हैं, लेकिन प्रश्नपत्र यह बताते हैं कि उसी ढांचे में UPSC किस हिस्से पर ज़्यादा जोर देता है। इसलिए समझदार रणनीति यह है कि पहले PYQs का ट्रेंड देखें, बार-बार पूछे गए प्रश्नों के कीवर्ड्स निकालें और फिर उन कीवर्ड्स के आधार पर अपना “प्रैक्टिकल सिलेबस” तैयार करें और फिर उसी को कवर करें।

  • स्वयं का PYQ बेस्ड पाठ्यक्रम (Syllabus) कैसे बनाएं

6. प्रभावी रणनीति बनाना :

जब आप किसी विषय एवं पेपर की सम्पूर्ण तैयारी के लिए किताबें, सिलेबस एवं PYQ का विश्लेषण कर स्वयं का पाठ्यक्रम बना लेते हैं तो अगली चुनौती होती है— विषयों व पेपर को जल्दी कैसे निपटाएं, क्या छोड़ना है और कहां गहराई से पढ़ना है। इसके लिए सभी पेपरों एवं अलग अलग विषयों के लिए स्ट्रेटजी बनानी होगी। क्या आपको स्ट्रेटजी बनानी आती है?

चलो कुछ और सवाल पूछकर इस बोरिंग गाइडेंस पेज को मनोरंजक बनाते हैं। क्या आप गाना गाते हैं? भले ही बाथरूम सिंगर हो! शायद हां, पर क्या आप गायक है? शायद नहीं। वैसे ही आप पढ़ते तो हैं स्ट्रेटजी बनाते तो है पर क्या आपको सही से पढ़ना आता है? स्ट्रेटजी बनानी आती है? - उचित तरीका सीखना चाहिए।

UPSC CSE तैयारी की प्रभावी रणनीति कैसे बनाएं ↗

प्रिलिम्स व मैंस की तैयारी एक साथ कैसे करें?

एक सामान्य नया अभ्यर्थी पहले सिलेबस एवं PYQ देखते हुए किताबों की फर्स्ट रीडिंग करता है। फिर मुख्य कॉन्सेप्ट समझता है। और उसके बाद आंसर राइटिंग की अप्रोच से नोट्स बनाना शुरू करता है। यहीं पर वह सोचता है कि मेरे नोट्स असल आंसर राइटिंग एवं प्रीलिम्स में कितने उपयोगी है और टॉपर्स प्रीलिम्स + मैंस के नोट्स एकसाथ कैसे बनाते हैं।

मैं ये बात क्लियर कर देता हूँ कि टॉपर्स शुरू से संयुक्त नोट्स नहीं बनाते हैं और आपको भी जबदस्ती प्री + मैंस का एकसाथ बोझ उठाने की जरूरत नहीं है इससे कोई नुकसान नहीं होंगा।

प्री + मैंस की संयुक्त तैयारी UPSC यात्रा का अंतिम पड़ाव होता है। उससे पहले एक बार आप हर स्टेप अलग से पूरा कर चुके होते हैं। जैसे: फर्स्ट रीडिंग → मुख्य कॉन्सेप्ट समझना → सिलेबस समझना → प्री + मैंस दोनों के PYQ एनालिसिस → एक बार कुछ टॉपिक्स मैंस नजर से कवर करके नोट्स बनाना → फिर आंसर राइटिंग करके अपने नोट्स की औकात देखना → फिर प्रिलिम्स की नजर से कवर करना → एकबार फेल होने पर केवल प्रीलिम्स नजर से विषय की सम्पूर्ण तैयारी करना → अब तक 1-2 अटेम्प्ट में वो मैंस के लिए पढ़ा कॉन्टेंट लगभग भूल जाते हैं ऐसे में इसी प्रिलिम्स के कॉन्टेंट को कुछ इस तरह ढालते हैं कि ये प्री+ मैंस दोनों में काम आ जाए।

फिर टॉपर्स ऐसा क्यों बोलते हैं कि उन्होंने प्रीलिम्स + मैंस की तैयारी एकसाथ की थी? असल में तैयारी के अंतिम पड़ाव तक वो मैच्योर हो जाते हैं और अब उन्हें आंसर राइटिंग के लिए केवल बेसिक्स चाहिए होते हैं जो उनकी प्रिलिम्स की गहराई वाली नोट्स में कवर हो चुके होते हैं या कई बार परिवार से सिविल सर्वेंट हो तो उन्हें शुरू से ऐसा करने का दिन प्रतिदिन गाइडेंस मिलता है।

UPSC के सभी प्रश्नपत्रों को कवर करने की पेपरवाइज़ रणनीति (Paper-wise strategy):

UPSC प्रीलिम्स में 2 पेपर व मैंस में 9 पेपर होते हैं। आपने सिलेबस में देख लिया होगा कि कोई पेपर कितने अंकों का है और उसमें कौनसे विषय/टॉपिक्स शामिल है। लेकिन सबसे बड़ी समस्या है कि सिलेबस के संक्षिप्त कीवर्डस का अर्थ कितना लंबा निकालना है। और हर पेपर के बारे में ये भी जानना जरूरी है कि कहां से प्रश्न ज्यादा पूछे जाते हैं। आपको तय करना पड़ेगा कि किसी प्रश्नपत्र को कितना समय देना है, शुरुआत में प्राथमिकता किन विषयों को देनी है और कौनसे टॉपिक्स है जिनकी तैयारी शुरुआत से करनी जरूरी है। ये सारी बातें हर पेपर के बारे में जान लेना बहुत जरूरी है जिसके लिए आपको पेपरवाइज रणनीति चाहिए होगी। जैसे:

प्रीलिम्स पेपर रणनीति:

  • प्रीलिम्स पेपर 1 की तैयारी कैसे करें
  • CSAT पेपर की तैयारी कैसे करें

मुख्य परीक्षा पेपर रणनीति:

  • सामान्य अध्ययन पेपर 1 की तैयारी कैसे करें
  • सामान्य अध्ययन पेपर 2 की तैयारी कैसे करें
  • सामान्य अध्ययन पेपर 3 की तैयारी कैसे करें
  • सामान्य अध्ययन पेपर 4 की तैयारी कैसे करें
  • निबंध पेपर की तैयारी कैसे करें
  • हिंदी पेपर की तैयारी कैसे करें
  • अंग्रेजी पेपर की तैयारी कैसे करें
  • वैकल्पिक विषय की तैयारी कैसे करें

कुछ अभ्यर्थियों की समस्याएं अभी भी खत्म नहीं होती, उन्हें कन्फ्यूजन रहता है कि प्रीलिम्स व मेंस की तैयारी एक साथ करें या अलग अलग, नोट्स किस तरह बनाए, क्या नोट्स आंसर राइटिंग फॉर्मेट मे बनाने चाहिए या टॉपर्स कुछ अलग सुझाव देते हैं। किसी विषय को जल्दी कैसे कवर करना है, कौनसी गलतियां नहीं करनी है इत्यादि इत्यादि.. इन समस्याओं पर भी जल्द विस्तृत गाइडेंस दिया जाएगा।


विषयवार रणनीति (Subject-Wise Strategy— Prelims+ Mains):

हर पेपर में कई सारे विषयों से प्रश्न आते हैं और हर विषय से कई सारे पेपर में प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए अगर आप विषय कवर करने की अप्रोच से तैयारी कर रहे हैं तो आपके पास एक स्ट्रेटजी होनी चाहिए कि, किसी विषय की संपूर्ण तैयारी कैसे करनी है। प्रीलिम्स व मैंस के नोट्स एक साथ कैसे बनाने है, कैसे किसी विषय को कम से कम समय में अच्छे से कवर करना है।

यदि आप पेपरवाइज तैयारी करोगे तो बोझ रहेगा, मानो कई सारे एग्जाम्स की तैयारी एक साथ कर रहे हो। इसलिए किसी विषय को उठाओ, उसकी स्ट्रेटजी बनाओ और कवर कर लो, सिंपल। जैसे कि:


नोट्स कैसे बनाएं


रिवीजन और एडऑन कैसे करें

जब आप पहले अटेम्प्ट में सफल नहीं होते हैं तो उन्हीं चीजों को बार बार पढ़ना बोरिंग हो सकता है। असल में आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है।

UPSC में जब आप किसी टॉपिक को कवर करते हैं तो उसे एक बार में करने की बजाय कई चरणों में कीजिए:


UPSC मैंस उत्तर लेखन(answer writing) कैसे करें?

पहले बताओ कि आपको तैयारी शुरू किए कितना समय हो चुका है? पहली परीक्षा किस वर्ष दोगे? क्या प्रीलिम्स की तैयारी हो चुकी है या आपने पहला अटेम्प्ट भी दे दिया है? ये सवाल इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि हर स्टेज पर आपके सोचने का नजरिया अलग होगा, अप्रोच अलग होगी (समय के साथ इनपुट बढ़ने से सोच ज्यादा सटीक होती जाती है)

असल में आंसर राइटिंग अपने ज्ञान को शब्दों में उतारने की कला है। और इस कला को सीखने के लिए आपको कई टॉपर्स टॉक, टॉपर्स की कॉपीज इत्यादि से गुजरना होगा। उनके द्वारा बताई गई अच्छी आदतों को खुद के आंसर्स में ढालना होगा। बार बार प्रयास से एक दिन आप उचित्तम आंसर्स लिखना सीख जाएंगे। अगर स्टेप वाइज आंसर राइटिंग गाइडेंस चाहिए, तो उसके लिए अलग पेज बनाया है इसे पढ़ें:

UPSC मैंस आंसर राइटिंग(Answer Writing) कैसे करें? ↗

UPSC CSE में IAS, IPS, IFS जैसी सेवाएं पाने के लिए सिर्फ मेहनत नहीं बल्कि आंसर राइटिंग पर अच्छी पकड़ होना भी बहुत जरूरी है। यही असल में आपको cutoff से ऊपर उठाएगा।


मॉक टेस्ट (MOCK Test) क्यों जरूरी है?

मॉक टेस्ट से आप परीक्षा वाले दिन के लिए टाइम मैनेजमेंट एवं मानसिक तनाव झेलना सीखते हैं और साथ ही असल परीक्षा जैसे माहौल में अपनी तैयारी को परखते हैं। कि आपकी रणनीति कितनी सही थी।

बेहतरीन स्कोर और गलतियां पकड़ने के लिए पहले सब्जेक्ट वाइज टेस्ट दीजिए और फिर जब 60 से 70% सिलेबस कवर हो जाए तो पूरे पेपर का एक साथ टेस्ट दीजिए। परिणाम (Result) के बाद कमजोरियों का विश्लेषण करें और उनमें सुधार करें और इस तरह नियमित अभ्यास करते रहे।

साक्षात्कार (Interview):

UPSC साक्षात्कार (Personality Test) ज्ञान के साथ-साथ आपके व्यक्तित्व, तार्किक क्षमता, और प्रशासनिक दृष्टिकोण की परीक्षा है जो इंटरव्यू बोर्ड के सामने प्रत्यक्ष रूप से देनी होती है, लगभग 30 मिनट सवाल जवाब चलते हैं। तैयारी के लिए DAF (Detailed Application Form) का सूक्ष्म विश्लेषण करें, करेंट अफेयर्स, अपने गृह राज्य, शैक्षिक पृष्ठभूमि और सेवा प्राथमिकताओं (Service Preference) पर फोकस करें। आत्मविश्वास, ईमानदारी और संतुलित दृष्टिकोण के साथ Mock Interviews के माध्यम से अभ्यास करें।

साक्षात्कार की रैंक (Merit) बढ़ाने में अहम भूमिका रहती है और इसकी तैयारी कुछ दिनों में नहीं हो सकती। यहां स्कोर बढ़ाने के लिए आपको दिन प्रतिदिन में IAS जैसा व्यवहार और तीखी सोच विकसित करनी होगी। यहां आपका व्यक्तित्व ही एलिजिबिटी स्कोर है।

UPSC तैयारी में समस्याएं कैसे हल करें

UPSC की तैयारी में रोज नई समस्याएं आती है → आपको तत्काल समस्या को आइडेंटिफाई करना है → जल्द उपाय निकालना है → इसके लिए आपको कम समय में समस्या समाधान मैथड सीखने चाहिए, जहां हमने विस्तार से बताया है कि समस्याएं कैसे हल करनी है।

कई बार आप चाहे कितना भी अच्छा टाइम टेबल बना लो तीसरा दिन खराब जाता है, ऐसा भी फील हो सकता है कि आप जो टाइम दे रहे हैं उसमें आउटपुट अच्छा नहीं आ रहा, क्वालिटी ऑफ समय(Hour) कम मिल रहा है। पर ये सब नॉर्मल है, प्रोग्रेस का ग्राफ कभी सीधी रेखा में नहीं होता, अप्स एंड डाउन्स आते हैं, बस हिम्मत से खड़े रहना है, पढ़ते रहना है। आप जरूर सफल होंगे। अग्रिम शुभकामनाएं !!

logo AspirantsWay.in