कृषि प्रीलिम्स सिलेबस
हालांकि upsc प्रीलिम्स के ऑफिशियल सिलेबस में कृषि का डायरेक्ट कहीं भी जिक्र नहीं है लेकिन पिछले कुछ वर्षों से upsc कृषि से संबंधित काफी प्रश्न पूछ रही है, इसलिए भूगोल के मृदा टॉपिक एवं आर्थिक विकास के कृषि टॉपिक को एक अलग नजरिए से कवर करना उपयुक्त रहता है। साथ ही पिछले वर्षों के प्रश्नों(PYQs) के ट्रेंड को देखकर कुछ टू द प्वाइंट टॉपिक्स भी तैयार कर लेने चाहिए।
UPSC ऑफिशियल प्रीलिम्स सिलेबस
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं ।
- भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन ।
- भारत एवं विश्व भूगोल - भारत एवं विश्व का प्राकृतिक , सामाजिक , आर्थिक भूगोल ।
- भारतीय राज्यतन्त्र और शासन - संविधान , राजनैतिक प्रणाली , पंचायती राज , लोक नीति , अधिकारों संबंधी मुददे , आदि ।
- आर्थिक और सामाजिक विकास - सतत विकास , गरीबी , समावेशन , जनसांख्यिकी , सामाजिक क्षेत्र में की गई पहल आदि ।
- पर्यावरणीय पारिस्थितिकी जैव - विविधता और मौसम परिवर्तन संबंधी सामान्य मुद्दे , जिनके लिए विषयगत विशेषजता मावश्यक नहीं है ।
- सामान्य विज्ञान
कृषि डिकोडेड सिलेबस
- मृदा बेसिक :
- मृदा निर्माण को प्रभावित करने वाले कारक (जनक शैल, जलवायु, समय आदि)
- मृदा परिच्चेदिका (मृदा काट में विभिन्न संस्तर एवं उनकी विशेषताएं)
- मृदा संगठन (मृदा में कार्बनिक पदार्थ, खनिज पदार्थ, जल, वायु, जीव आदि)
- भारत में मृदा (विभिन्न प्रकार की मृदाएं, उनका मैप व उपस्थिति प्रतिशत, निर्माण कैसे, संगठक तत्व आदि, इनकी विशेषताएं, इनमे होने वाली प्रमुख फसलें)।
- मृदा का निम्नीकरण और संरक्षण के उपाय (वेदिका फार्म, जैविक कृषि, ग्रिड प्रणाली इत्यादि)
- कृषि :
- कृषि के प्रकार (आजीविका, वाणिज्य, रोपण, झूम इत्यादि)
- भारत की प्रमुख फसलें (कॉफी, चाय, कपास, चावल आदि प्रमुख फसलों के उपज क्षेत्र, इनकी किस्में, आवश्यक परिस्थितियां, उपज आंकड़े)
- भारत का सस्य प्रारूप (रबी, खरीफ, जायद की प्रमुख फसलें)
- भारत का कृषि क्षेत्र (कुल क्षेत्र, चीन, अमेरिका, ब्राजील, रूस आदि से तुलना)
- PYQ टॉपिक्स
- खाद्यान्न फसलों का आयात -निर्यात।
- चर्चा में कृषि रसायन
- सब्सिडी व कर
- जलवायु अनुकूल कृषियां
- प्रमुख फसलों द्वारा जलग्रहण
- खाद्य सुरक्षा मानक
- रूपांतरित फसलें या किस्में (जेनेटिक बदलाव)
- योजनाएं/ पहले
- बजाय में विशेष घोषणाएं
- आर्थिक सर्वे से विशेष जानकारियां
- कृषि सूचकांक
- कृषि बीमा
- अकाल उपबंध
टॉपर्स गाइडेंस
- कृषि में आपको ज्यादा डिटेल में जाने की जरूरत नहीं है, बस उपरोक्त टॉपिक्स पर टू द पॉइंट शॉर्ट नोट्स बना लेने चाहिए। (डिटेल में नहीं क्योंकि कह नहीं सकते प्रश्न आएंगे भी या नहीं, या कहां से आएंगे )।
- आंकड़े ज्यादा न पढ़ें, लास्ट तक वैसे भी याद नहीं रहने हैं, उल्टा बोझ बना लोगे।
- इस टॉपिक को शुरुआत में कवर करने की जरूरत नहीं है, मुख्य विषयों को कवर करने के बाद भी उपलब्ध समयानुसार टाइम दे सके हैं।
- आर्थिक सर्वे जरुर पढ़ें, उसमे कई सूचकांक, योजनाएं, नीतियां आदि का जिक्र मिलेगा जो बहुत काम की जानकारी होती है।
प्रीलिम्स कृषि बुकलिस्ट
किसी डेडीकेटेड बुक की आवश्यकता नहीं है।
- परीक्षा वाणी : पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी (मृदा टॉपिक बहुत अच्छा दे रखा है)
- NCERT पत्रिकाएं (आप भारतीय मृदा, उसमे फसलें, फसलों की विशेषता आदि के लिए गूगल सर्च कर सकते हैं, आपको कई ncert चेप्टर मिल जाएंगे जो बहुत हेल्पफुल है)
- बजट, आर्थिक सर्वे, सूचकांक एवं रिपोर्ट्स आदि से वर्तमान स्थिति या आंकड़े।
विषयवार प्रीलिम्स डिकोडेड सिलेबस
- भूगोल
- पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी
- राजनीति
- अंतर्राष्ट्रीय संबंध
- अर्थव्यवस्था
- इतिहास
- विज्ञान
- प्रौद्योगिकी
रणनीति
- प्रथम अध्ययन विस्तृत रणनीति ↗
- किसी विषय को पूरी तरह से कैसे कवर करें ↗
- UPSC विस्तृत नोट्स कैसे बनाएं ↗
- UPSC शॉर्ट नोट्स कैसे बनाएं ↗