प्राचीन, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास प्रीलिम्स सिलेबस
UPSC ऑफिशियल प्रीलिम्स सिलेबस
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं ।
- भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन ।
- भारत एवं विश्व भूगोल - भारत एवं विश्व का प्राकृतिक , सामाजिक , आर्थिक भूगोल ।
- भारतीय राज्यतन्त्र और शासन - संविधान , राजनैतिक प्रणाली , पंचायती राज , लोक नीति , अधिकारों संबंधी मुददे , आदि ।
- आर्थिक और सामाजिक विकास - सतत विकास , गरीबी , समावेशन , जनसांख्यिकी , सामाजिक क्षेत्र में की गई पहल आदि ।
- पर्यावरणीय पारिस्थितिकी जैव - विविधता और मौसम परिवर्तन संबंधी सामान्य मुद्दे , जिनके लिए विषयगत विशेषजता मावश्यक नहीं है ।
- सामान्य विज्ञान
प्राचीन इतिहास डिकोडेड सिलेबस
- ऐतिहासिक स्रोत :
- साहित्यिक स्रोत :
- धार्मिक साहित्य (ब्राह्मण, बौद्ध, जैन)
- धर्मेत्तर साहित्य (ऐतिहासिक ग्रंथ, विशुद्ध साहित्य, ग्रंथ, क्षेत्रीय साहित्य, विदेशी वृतांत)
- वंशावलियां (इतिहास के स्रोत के रूप में)।
- पुरातात्विक स्रोत :
- उत्खनन से प्राप्त पुरावशेष
- अभिलेख
- सिक्के
- स्मारक एवं भवन
- मूर्तियां, शैल चित्र, कला एवं अन्य कलाकृतियां।
- वैभवशाली उपलब्धियां :
- भारतीय संस्कृति का विश्व संचार।
- प्राचीन भारत में नाविक शक्ति।
- भारत में प्रागैतिहासिक पाषाण संस्कृति ।
- प्रागैतिहासिक शैल कला।
- सिंधु -सरस्वती सभ्यता व विशेषताएं
- कला, लिपि, विज्ञान आदि क्षेत्रों में उपलब्धियां।
- सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक जीवन।
- वैदिक सभ्यता की प्रमुख विशेषताएं:
- भाषा, साहित्य, धर्म, राजनीति, समाज आदि।
- वैदिक सभ्यता की बौद्धिक उपलब्धियां।
- महाकाव्य काल
- महाजनपद काल।
- स्वर्णिम अवधि :
- मौर्य साम्राज्य :
- चंद्रगुप्त, चाणक्य, बिन्दुसार, अशोक ...... आदि।
- मौर्य प्रशासन एवं जन जीवन के अन्य सभी सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक पक्ष।
- उपलब्धियां ।
- गुप्त साम्राज्य :
- चंद्रगुप्त 1, समुद्रगुप्त, चंद्रगुप्त 2, कुमारगुप्त, स्कंदगुप्त।
- प्रशासन, जनजीवन, उपलब्धियां।
- हर्षवर्धन कालीन भारत
- प्रयाग सभा, प्रशासन, उपलब्धियां।
- चोल साम्राज्य :
- शासन, सेना, न्याय, कला, साहित्य इत्यादि पक्ष।
- विजय नगर साम्राज्य :
- संगम, सालुव, तुलुव वंश।
- सांस्कृतिक प्रगति, संगीत, कला।
- कुछ अतिरिक्त महत्त्वपूर्ण बातें।
- बाह्य आक्रमण एवं आत्मसातीकरण
- यूनानी आक्रमण (प्रभाव)
- शक आक्रमण (रुद्रदामन, प्रभाव)
- कुषाण आक्रमण (कनिष्क, उपलब्धियां, प्रशासन, प्रभाव, जन जीवन)।
- हूण आक्रमण(प्रभाव)
मध्यकालीन इतिहास डिकोडेड सिलेबस
- मुस्लिम आक्रमण
- अरब आक्रमण (प्रभाव, दाहिर सेन, नागभट्ट, बप्पा रावल आदि)
- तुर्क आक्रमण (प्रभाव, पृथ्वीराज, हम्मीर, रतन सिंह, कुम्भा आदि)
- मुगल आक्रमण (प्रभाव, जनजीवन, सांगा, चंद्रसेन, प्रताप, दुर्गादास, शिवाजी, पेशवा व अन्य महत्त्वपूर्ण चहरे)
- प्रशासन :विभिन्न प्रशासनों में भूमि, कर, न्याय, सैन्य आदि प्रशासनिक प्रबंधन।
- जनजीवन :मध्यकालीन सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक जनजीवन।
- कला व संस्कृति :कला, संस्कृति, सामाजिक सुधार।
आधुनिक भारत डिकोडेड सिलेबस
- उपनिवेशी आक्रमण
- भारत में विभिन्न उपनिवेशी आक्रमण, उत्पति, विस्तार, प्रभाव से जुड़े प्रमुख तथ्य।
- 1857 की क्रांति का स्वरूप, कारण एवं परिणाम, महत्त्व।
- आधुनिक स्वाधीनता आंदोलन
- सामाजिक आंदोलन (ब्रह्म समाज, आर्य समाज, रामकृष्ण मिशन)
- क्रांतिकारी आंदोलन (जनजातीय आंदोलन, अभिनव भारत, हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन, गदर पार्टी, आजाद हिंद फौज)।
- राजनैतिक आंदोलन :
- 1885 से 1907 तक : (1885 के पूर्व की स्थिति, अंग्रेजी राज्य के प्रति जन भावना, विभिन्न संगठन, कांग्रेस की स्थापना, उद्देश्य, 1907 तक की कार्यप्रणाली, बंग-भंग-> कारण व प्रभाव)।
- 1907 से 1919 तक : (कांग्रेस में आंतरिक विरोध, इसके परिणाम, अंग्रेज सरकार को प्रतिक्रिया, 1909 व 1919 के अधिनियमों का आलोचनात्मक विश्लेषण, प्रथम विश्व युद्ध एवं भारत, जलियांवाला हत्याकांड)।
- 1920 से 1947 तक (राजनैतिक वातावरण, असहयोग एवं खिलापत आंदोलन -> परिणाम एवं प्रतिक्रियाएं, 1922 से 30 तक के घटनाक्रम, सविनय अवज्ञा आंदोलन, गोलमेज सम्मेलन, 1935 का अधिनियम, प्रांतीय सरकारों का निर्माण, 1942 का आंदोलन, द्वितीय विश्व युद्ध एवं भारत, विभाजन एवं स्वतंत्रता, समस्याएं)।
- स्वतंत्रता पश्चात भारत।
टॉपर्स गाइडेंस
- UPSC प्रीलिम्स में प्राचीन भारत से सर्वाधिक प्रश्न पूछे जाते हैं खासकर बौद्ध एवं जैन धर्म से, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास से प्रश्न काफी कम पूछे जाते हैं इसलिए लिमिटेड पढ़ें।
- इतिहास में स्पेसिफिक तारीखें एवं फैक्ट ना पढ़ें, upsc इनपर ज्यादा ध्यान नहीं देता हैं, इसकी जगह प्रमुख घटनाओं को क्रम में लिखे।
- समयरेखा (Timeline): एक समयरेखा (टाइमलाइन) तैयार करें, जिसमें प्रमुख घटनाओं की क्रमबद्ध जानकारी हो। इससे रिवीजन के समय आपको जल्दी से मुख्य घटनाएं याद रहेंगी।
- इतिहास में 11वीं 12वीं की NCERT काफी लाभदायक हो सकती है, जानकारियां सही क्रम में एवं ऑथेंटिक है।
- आर्ट एंड कल्चर: Nitin Singhania की किताब या NCERT की आर्ट एंड कल्चर से मुख्य बिंदुओं को कवर करें। इसे बहुत विस्तृत तरीके से न पढ़ें, बल्कि महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान दें, जैसे मंदिरों की शैलियाँ, प्रमुख नृत्य रूप, संगीत, मूर्तिकला, और वास्तुकला।
- बहुत ज्यादा किताबें न पढ़ें: यह एक आम गलती है।
- बहुत अधिक डिटेल्स जैसे हर छोटी घटना या राजा की जीवन कहानी याद करने की बजाय महत्वपूर्ण घटनाओं और व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित करें जो परीक्षा के दृष्टिकोण से जरूरी हैं।
- कभी-कभी UPSC वर्तमान घटनाओं से जुड़े प्रश्न पूछता है जिनका ऐतिहासिक संदर्भ होता है। जैसे अगर कोई सरकार ऐतिहासिक स्मारक या योजना से संबंधित निर्णय लेती है, तो उस घटना से जुड़े ऐतिहासिक पहलुओं को भी पढ़ें।
- आजादी के 75 साल, किसी प्रमुख ऐतिहासिक घटना की शताब्दी (जैसे जलियांवाला बाग कांड) जैसे कार्यक्रमों और सरकार की पहल को ऐतिहासिक दृष्टिकोण से समझें।
- पिछले 10 साल के प्रश्न पत्रों को हल करें।
- चित्र और मानचित्र का उपयोग: विशेष रूप से आर्ट एंड कल्चर या प्राचीन सभ्यताओं के अध्ययन के दौरान मानचित्र और चित्रों का उपयोग करें।
इतिहास प्रीलिम्स बुकलिस्ट
- प्राचीन भारत : NCERT (मार्केट की अन्य किताबें बेकार है, पुराने पैटर्न में काम आती थी)
- मध्यकालीन भारत : एल. पी. शर्मा (केवल 2 रीडिंग, सेलेक्टेड टॉपिक्स पर ध्यान)
- आधुनिक भारत : स्पेक्ट्रम (पर्याप्त से अधिक है, केवल सेलेक्टेड टॉपिक्स ही पढ़ें, ज्यादा प्रश्न नहीं पूछे जाते हैं)
- कला एवं संस्कृति : नितिन सिंघानिया (केवल सिलेक्टेड टॉपिक्स)