अंतर्राष्ट्रीय संबंध प्रीलिम्स सिलेबस
UPSC ऑफिशियल प्रीलिम्स सिलेबस
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं ।
- भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन ।
- भारत एवं विश्व भूगोल - भारत एवं विश्व का प्राकृतिक , सामाजिक , आर्थिक भूगोल ।
- भारतीय राज्यतन्त्र और शासन - संविधान , राजनैतिक प्रणाली , पंचायती राज , लोक नीति , अधिकारों संबंधी मुददे , आदि ।
- आर्थिक और सामाजिक विकास - सतत विकास , गरीबी , समावेशन , जनसांख्यिकी , सामाजिक क्षेत्र में की गई पहल आदि ।
- पर्यावरणीय पारिस्थितिकी जैव - विविधता और मौसम परिवर्तन संबंधी सामान्य मुद्दे , जिनके लिए विषयगत विशेषजता मावश्यक नहीं है ।
- सामान्य विज्ञान
अंतर्राष्ट्रीय संबंध डिकोडेड सिलेबस
- वैश्विक संगठन :
- सभी संगठन व उनका मुख्यालय
- कुछ संगठन डिटेल में (दक्षिण एशियाई > एशियाई > वैश्विक जिनका भारत सदस्य हो > वैश्विक जिनका भारत सदस्य तो नहीं पर बहुत महत्त्वपूर्ण संगठन है)
- संगठन, मुख्यालय, सदस्य राष्ट्र, उद्देश्य, कार्य, महत्त्वपूर्ण संधियां, भारत हस्ताक्षरकर्त्ता है या नहीं, उनके द्वारा जारी रिपोर्ट्स एवं सूचकांक।
- संयुक्त राष्ट्र संघ (इसकी संरचना, अंग एवं इसके अन्य संगठन)
- प्रमुख विवादित क्षेत्र :
- दुनिया भर के विवादित द्वीप (दक्षिण चीन सागर विभिन्न द्वीप एवं किन देशों के दावे तथा इतिहास, जापान vs रूस, हिंद महासागर के द्वीप, अर्जेंटीना vs UK, भूमध्यसागर में साइप्रस आदि)
- विभिन्न युद्ध स्थल एवं विवादित स्थल (यूक्रेन vs रूस, इजराइल vs ईरान, अर्मेनिया vs अजरबैजन, यमन, सर्बिया, POK, ब्लूचिस्तान, सूडान, इथियोपिया में स्थल आदि)
- वैश्विक खेल : ओलंपिक, एशियन गेम्स, खेलो इंडिया, T20 वर्ल्ड कप जैसे विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, शामिल खेल, ट्रॉफियां, आयोजन स्थल, कोई नई पहल आदि।
- रिपोर्ट्स एवं सूचकांक : महत्त्वपूर्ण वैश्विक रिपोर्ट्स या सूचकांक में भारत को लेकर कोई विशेष जानकारी, भारत की रैंकिंग, स्कोर, इकोनॉमिक ग्रेडिंग, रिपोर्ट की थीम आदि।
- अंतर्राष्ट्रीय खबरें व चर्चा में स्थल: कोई विशेष संधि, नीतिगत बदलाव, कोई टर्म जैसे की डिडोलरायजेशन, स्ट्रेटेजिक महत्त्व से कोई स्थान चर्चा में हो, कोई अंतर्राष्ट्रीय कोरिडोर बन रहा हो तो उसमे शामिल राष्ट्र व महत्त्वपूर्ण शहर व बंदरगाह इत्यादि, किसी राष्ट्र में अस्थिरता हो तो कारण, कोई महत्त्वपूर्ण राष्ट्र नजदीकियां बढ़ाएं तो भी इत्यादि चीजें नोट करें।
टॉपर्स गाइडेंस
- सभी विषयों को समान महत्त्व न दें। भारत के निकट पड़ोसी देशों के साथ संबंध, प्रमुख शक्तियों (जैसे USA, चीन, रूस) और बहुपक्षीय संगठनों (जैसे UN, WTO, WHO) से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दें।
- जब कोई बड़ी घटना होती है, जैसे भारत-अमेरिका रक्षा समझौता या भारत-चीन सीमा विवाद, उसके दीर्घकालिक प्रभावों को भी समझें। सतही घटनाओं से अधिक, उनके निहितार्थ और दीर्घकालिक प्रभावों पर ध्यान दें।
- संगठनों में भारत की भूमिका: विशेष रूप से देखें कि भारत का योगदान और स्थिति क्या है, जैसे UNSC में सुधार की मांग, पेरिस जलवायु समझौते में भारत की प्रतिबद्धता, और अन्य वैश्विक मंचों पर भारत की नीतियां
- संक्षिप्त और बिंदुवार नोट्स बनाएं, हर घटना या संगठन के बारे में 3-4 महत्वपूर्ण बिंदु ही लिखें।
अंतर्राष्ट्रीय संबंध प्रीलिम्स बुकलिस्ट
प्रीलिम्स के लिए अंतर्राष्ट्रीय संबंध कवर करने के लिए कोई भी उपयुक्त बुक मार्केट में उपलब्ध नहीं है। जो उपलब्ध बुक्स है वो केवल मैंस के नजरिए से लिखी गई है। अच्छा होगा की आप विभिन्न टॉपिक्स को इंटरनेट पर सर्च कर लें, इससे आपको नवीनतम जानकारी मिलेगी। कुछ बुक्स/सोर्स जो IR कवर करने में हेल्पफुल साबित हो सकती है:
- अंतर्राष्ट्रीय संबंध: दृष्टि ias
- PT365: विजन ias
- PIB, MEA, IDSA, The Hindu आदि।
विषयवार प्रीलिम्स डिकोडेड सिलेबस
रणनीति
- प्रथम अध्ययन विस्तृत रणनीति ↗
- किसी विषय को पूरी तरह से कैसे कवर करें ↗
- UPSC विस्तृत नोट्स कैसे बनाएं ↗
- UPSC शॉर्ट नोट्स कैसे बनाएं ↗